नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव से लापता 11 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को साैंप दिया। किशोर 26 सितंबर को घर पर अकेला था। शाम को मजदूरी से माता-पिता लौटे तो वह घर पर नहीं मिला। मामूरा गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करती हैं और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती हैं। 26 सितंबर को वह पति के साथ काम पर गई थीं। उस समय उनका 11 वर्षीय बेटा घर पर ही था। शाम को जब दंपती काम से वापस घर पहुंचे तो उनका बेटा वहां नहीं था। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि बच्चे को एक झुग्गी से ढ़ूढकर परिजन को सौंप दिया गया।