फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से तार चुराकर बेचे, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-2 क्षेत्र की एक कंपनी से तार के बंडल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरुवार रात सेक्टर-80 से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 बंडल तार, 96 हजार 640 रुपये और एक अवैध हथियार बरामद किया है। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-108 निवासी विवेक गुप्ता ने सात जुलाई को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक फेज-2 क्षेत्र स्थित पनेशिया कंपनी में तीन जुलाई को तार के बंडल मंगवाकर रखे गए थे। चार जुलाई की सुबह करीब ढाई बजे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर अज्ञात लोगों द्वारा बंडल चोरी किए जाने की जानकारी मिली थी।सूचना के आधार पर पुलिस ने शान मोहम्मद और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों मूलरूप से क्रमश: फिरोजाबाद और आगरा के रहने वाले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें