फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतीक विस्टीरिया में नई एओए का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में 16 उम्मीदवार मैदान में थे। सोसाइटी के 790 सदस्यों ने मतदान कर 10 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चयन किया। चुनाव परिणामों में हेमंत कुमार शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनीत जौहरी को उपाध्यक्ष, स्वप्निल निंभोरकर को महासचिव और विजय जयसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा श्वेता राजवंशी, शालिनी किशोर, रुचि गुप्ता, विभोर भटनागर, पुनीत महाजन और मुकुल नायडू कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। मतदान सुबह शुरू हुआ और शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें