नोएडा। चरित्र पर शक करने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थानाक्षेत्र की निवासी महिला ने शिकायत दी है। महिला ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के एक सेक्टर में अपने परिवार के संग रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। पति एसएसबी मुख्यालय लखनऊ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि पति रोजाना अलग-अलग आरोप लगाकर विवाद करता है। जब महिला विरोध करती हैं तो मारपीट करने लगता है। परिवार को बताने पर भी कोई सहयोग नहीं मिलता। पति दफ्तर में कॉल करके महिला के साथियों के साथ भी दुर्व्यवहार करता है। मना करने पर मानते भी नहीं हैं। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो