फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी से लौट रहे जीजा-साले को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ड्यूटी से लाैट रहे जीजा-साले को पंद्रह मई को नोएडा स्टेडियम के पास निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने फेज-1 थाने में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के दल्लुपुरा की रहने वाली रूबी खातून ने बताया कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले की निवासी हैं। बीती 15 मई की रात पति राकेश कुमार सैनी अपने साले रुस्तम खान के साथ ड्यूटी करके घर के लिए पैदल लौट रहे थे। नोएडा स्टेडियम के पास पहुंचने पर निजी बस ने टक्कर मार दी। किसी तरह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने से राकेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें