ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक को फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव सैनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके फोन पर अनजान नंबर से पिछले कई दिन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर गाली गलौज किया जा रहा था। रविवार को दोबारा उसी नंबर से काल कर आरोपी ने अभद्र शब्दों का उपयोग किया। आराेप है कि नंबर की जांच करने पर पता चला कि गांव निवासी समीर खां नामक युवक धमकी दे रहा है। जबकि उसका आरोपी से कोई विवाद नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो