नोएडा। हरौला गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे , जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय भोला के रूप में हुई है। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे और कई वर्षों से हरौला गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह एक फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह भोला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान की छत से नीचे गिर गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे, इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। ब्यूरो