फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने प्राधिकरण दफ्तर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के पास एक महिला ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया। हांलाकि महिला को पहले ही लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस पहुंची और महिला व उसकेपति को अपाने साथ ले गई। वहीं पुलिस आत्मदाह की घटना से इनकार कर रही है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल आठ में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं। पिछले दिनों प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई की गई थी। इसी का विरोध जताने पति-पत्नी बुधवार को सेक्टर-39 प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां कहासुनी के दौरान महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आत्मदाह के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें