ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला मानशी का आरोप है कि शादी के बाद से पति राहुल कुमार, सास और ननद दहेज की मांग करते आ रहे है। मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। वो पिछले तीन साल से मायके में रह रही हैं। आरोप है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे पति राहुल अपने पिता प्रेमपाल सिंह और भाई विक्रम व शैलेद्र के साथ मायके पहुंचा। सभी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की। उसके पैर में चोटें आई है। जमीन बेचकर दहेज देने का दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो