फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में पड़ोसी ने की महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनासिटी। जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता की। महिला के शोर मचाने पर वहां लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने जेवर कोतवाली पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह होली के दिन 4 मार्च की शाम को अपने घर में नहा रही थी। होली मिलने के बहाने पड़ोसी पवन उनके घर में आ गया। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता की। महिला के विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें