फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर आरपीएफ ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर मारीपत रेलवे स्टेशन के आसपास आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रेलवे लाइन के पास नहीं जाने तथा बच्चों को भी वहां से दूर रखने की हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई बच्चा ऐसी घटना में शामिल पाया गया तो उसके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं में ट्रेनों के कोच क्षतिग्रस्त हुए, जबकि यात्री बाल-बाल बच गए। घटनाओं की रोकथाम के लिए आरपीएफ ने मारीपत रेलवे स्टेशन और रॉयल रेजिडेंस कॉलोनी क्षेत्र में गली-गली जाकर ग्रामीणों और बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें