दादरी। अजायब पुर गांव के समीप दूध बांटने जाते समय कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के फतेहपुर गांव में महिपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। 27 नवंबर को वह अजायब पुर रेलवे स्टेशन से दूध की सप्लाई लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। अजायब पुर गांव से कुछ दूरी पर ही एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट करीब एक माह बाद कोतवाली में कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। संवाद