ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने दुकानों का गल्ला चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि चेरी काउंटी पलिस चौकी के पास युक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अभिषेक निवासी वरीपुरा बदायू के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। इस समय वो गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में रहता है और वहीं से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पूर्व में भी आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो