नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र निवासी महिला ने मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगोंं पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। निठारी की रहने वाली मूर्ति ने बताया कि पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि बीती 31 अगस्त की रात मोहल्ले के निवासी नारायण, कपिल, पवन, सोनू, अमित समेत अन्य घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बचाने का प्रयास किया तो महिलाओं को भी पीटा। मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी उपयोग किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया जांच की जा रही है। ब्यूरो