फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में एफएनजी रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से रैपिडो बाइक पर सवार 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के पति ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख निवासी अली रजा के अनुसार, उनकी पत्नी रेशमा रजा सोमवार को किसी काम से नोएडा जा रही थीं। उन्होंने रैपिडो बाइक बुक की थी। एफएनजी रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रेशमा सड़क पर दूर जा गिरीं और सिर में गंभीर चोट आईं। बाइक चालक भी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत लेकर आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें