ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली में एक गर्भवती महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला दर्ज कराया है। मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी महिला इकरा का आरोप है कि उसकी शादी 10 नवंबर 2024 को सुहैल अहमद के साथ हुई। वो इस समय जलपुरा गांव में किराये पर रहती थी। शादी के बाद से उसका पति सुहैल, सास शमीमा जहां, देवर आदिल अहमद, ससुर कादिर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि वो तीन माह की गर्भवती है। उसके बाद भी उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो