यमुना सिटी। जेवर पुलिस ने गांवों में घूमकर शराब बेंचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब भी बरामद की है। आरोपी यह शराब गांवों में बेंचने के लिए निकला था, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर गांव थोरा से दयौरार जाने वाले रास्ते से आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से देशी शराब के 32 टेट्रा पाउच बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भवोकरा निवासी रामवीर बताया है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो