फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में काम के दौरान युवक घायल, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि रविवार को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल की पहचान आसिफ (24) निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें