ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित मकान से चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पार कर दिए। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च की सुबह बाइक से सेक्टर-81 स्थित सैमसंग डिस्प्ले कंपनी में ड्यूटी के लिए गए थे। मार्च की शाम जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो बेडरूम और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। अज्ञात चोर उनकी पत्नी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।