ग्रेटर नोएडा। आपूर्ति विभाग ने तुगलपुर मार्केट में गैस की कालाबाजारी पकड़ी है। मौके से छोटे-बड़े घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। विभाग ने कालाबाजारी करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कराया है। विभाग ने बताया कि आरोपी घरेलू गैस सिलिंडर से गैस की रिफलिंग कर रहे थे। 850 रुपये के सिलिंडर की गैस को 1500 रुपये में बच रहे थे। पूर्ति निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने केस दर्ज कराकर बताया कि अंसल प्लाजा चौकी इंचार्ज की तरफ से तुगलपुर मार्केट में गैस रिफलिंग की सूचना दी गई थी। टीम मौके पर पहुंची तो भट्टी रिपेयरिंग सेंटर पर अवैध रूप से गैस की रिफलिंग मिली। दुकान पर मोहम्मद उवेश था। पूछताछ में उसने बताया कि वो और उसका भाई मोहम्मद आरिस दुकान चलाते हैं। मौके पर घरेलू गैस सिलिंडर व रिफलिंग के उपकरण मिले। साथ ही 15 छोटे सिलिंडर मिले है। जिन पर आईएसआई मार्का नहीं था। आरोपी 110 रुपये प्रति किग्रा की दर से छोटे सिलिंडर में गैस भरकर बेच रहे थे। संवाद