ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर नामजद व उनके परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव बुटैना निवासी भरत तीन दिसंबर की शाम अपनी कार से ग्रेटर नोएडा से घर लौट रहे थे। जब वो सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैरामाउंट गोल्फ फाॅरेस्टे सोसायटी के गेट नंबर एक के सामने पहुंचे तो तभी सैनी गांव निवासी कार सवार सिद्धार्थ व आदित्य कुछ अज्ञात के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि बिना किसी कारण कार को ओवरटेक कर रोक लिया और भरत के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद