ग्रेटर नोएडा। किराये पर ली गई गाड़ियों को हड़पने और वाहन मालिक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रोहतास बिहार के पीड़ित राजू रंजन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च 2025 को आर्यन गुप्ता और अमन मावी नाम के दो व्यक्तियों ने उनसे दो वाहन किराये पर लिए थे। दोनों वाहनों का किराया 35 हजार रुपये प्रति माह तय हुआ था। शुरू में आरोपियों ने दो महीने तक किराया दिया, लेकिन इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया। जब उन्होंने फोन पर संपर्क कर किराया और वाहन वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने कहा कि अब न तो किराया दिया जाएगा और न ही गाड़ियां लौटाई जाएंगी। पीड़ित का कहना है कि आर्यन गुप्ता जगतफार्म मार्केट व अमन मावी भाटी हाउस ग्रेटर नोएडा रहता है। वहीं कोतवाली प्रभावी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो