फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो किस्त न देने पर युवक को जान से धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में एक युवक को स्कॉर्पियो की किस्त न भरने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 31 अक्तूबर को दीपक पायला अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी जितेंद्र उर्फ सूखा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आया। उसने दीपक से स्कॉर्पियो गाड़ी की किस्त भरने को कहा। किस्त न भरने पर शाम तक जान से मारने की धमकी दी गई। डरा-सहमा दीपक अपने घर के अंदर चला गया। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के भाई सुरेंद्र पायला ने कोतवाली में जितेंद्र उर्फ सूखा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें