ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके चचेरे भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। अल्फा-2 निवासी रोहित सोलंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर की रात वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। गुरुद्वारा अल्फा-2 के पास गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर शिवम यादव और उसके अन्य साथियों ने उनके व उनके चचेरे भाई नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो