दादरी (संवाद)। दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में दो दिन पहले दो घरों के ताले तोड़कर चोरी हुई थी। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। राकेश कुमार और अशोक राणा के मकानों से लाखों रुपये के जेवरात, कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली गई। यह वारदात एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए मकान के आसपास घूमते दिखे। पीड़ितों ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वे रात में जागकर अपने घरों की हिफाजत कर रहे हैं।