फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मादक पदार्थों की तस्करी में दो को 6-6 माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक अदालत ने एनडीपीएस एक्ट में दो लोगों को दोषी करार देकर 6 माह 10 दिन और 6 माह 15 दिन की सजा सुनाई है। नोएडा फेज-1 थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में अजय निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-8 नोएडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट ने अजय को 6 माह 15 दिन की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं थाना सेक्टर-2 पुलिस ने सुमित उर्फ राहुल निवासी शिकारपुर बुलंदशहर को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। कोर्ट ने दोषी करार देकर 6 माह 10 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार का अर्थदंड लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें