ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार को चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू तथा एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी सौरभ और राहुल के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में विजय नगर गाजियाबाद में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। बरामद दोनों मोबाइल उन्होंने दो दिन पहले सेक्टर-65 और तिगरी गोलचक्कर क्षेत्र से छीने थे। ब्यूरो