नोएडा। सेक्टर-123 स्थित उन्नति विहार के पास मौसी के घर जा रहे एक युवक, उसके भाई और भाभी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूराम सेक्टर-123 स्थित बालाजी अखाड़ा के पास रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने भाई और भाभी के साथ मौसी के घर जा रहे थे। आरोप है कि जब वे उन्नति विहार के पास पहुंचे तो वहां फरदीन अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। आरोपियों ने तीनों को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो