फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई के बहाने लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-19 में एक महिला ने घर की सफाई करने आई घरेलू सहायिका पर लाखों रुपये के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता टीना सिंह की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। टीना सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को एक महिला उनके घर सफाई के काम के लिए आई थी, जिसे उन्होंने उसी दिन काम पर रख लिया। महिला ने करीब 10-15 मिनट काम करने के बाद पांच मिनट में लौटने की बात कहकर वह चली गई, लेकिन वापस नहीं आई। अगले दिन जांच करने पर घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक झुमका, दो मंगलसूत्र, चेन के साथ गोल्ड पेंडेंट, एक बिना चेन का गोल्ड पेंडेंट और 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें