फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान तोड़ने के दौरान पड़ोसी घरों को हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-51 क्षेत्र में एक मकान को तोड़ने के दौरान कथित लापरवाही से आसपास के घरों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। प्रभावित निवासियों ने चौकी प्रभारी सेक्टर-51 और थाना सेक्टर-49 पुलिस को मौखिक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बी-90, बी-89 और बी-101 के निवासियों का आरोप है कि बी-102 मकान को गिराने के लिए ठेकेदार भारी मशीनों का प्रयोग कर रहा है। मकान तोड़ने का कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के किए जाने से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा है। शिकायत के अनुसार, बी-102 की पिछली दीवार टूटने के बाद भारी मात्रा में मलबा और कंक्रीट के हिस्से बी-101 की छत पर गिर गए, जिससे छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कंक्रीट ब्लॉक बी-90 और बी-89 मकानों में भी गिरे हैं। निवासियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर 49 थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि फोन पर कुछ लोगों की तरफ से यह जानकारी दी गई थी। इसके बाद मौके पर चौकी की टीम भेजकर निरीक्षण कराया गया। लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें