ग्रेटर नोएडा। चारमूर्ति गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाश ऑटो सवार महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित पूजा का कहना है कि 11 जून की रात वह ऑटो से स्टेलर जीवन सोसाइटी की ओर जा रही थीं। चारमूर्ति गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिय। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो