ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिसरख स्थित जिला कार्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैकड़ों वर्षों के लिए रखी थी। वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की इमारत उसी नींव पर आज भी खड़ी हुई है। इस मौके पर मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, महाराज सिंह नागर, देवेश चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।