दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा के समीप कार और छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में छोटा हाथी गाड़ी पलट गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालकों को मामूली चोट लगी है। वाहनों के पलटने से सड़क पर सामान फैलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच अन्य वाहनों को आसपास से निकाला गया । प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम को जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा के समीप कार व छोटा हाथी की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और छोटा हाथी पलट गया। संवाद