फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति समेत आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी प्रयागराज में रवि वर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी। पिता ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला के पति ने भी इसमें साथ दिया। महिला के विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें