फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाद में बीच-बचाव करने वाले युवक से मारपीट

Tue, 27 Oct 2026 06:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर कोतवाली क्षेत्र के थोरा गांव में रविवार को काली मां की शोभायात्रा के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में थोरा गांव निवासी बृह्मजीत सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गांव में काली की शोभायात्रा निकल रही थी। इस दौरान वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में संगीत, दीपांशु, कामेश निवासी गांव थोरा और सोहम निवासी गांव पारोही एक युवक से कहासुनी कर रहे थे। पीड़ित ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। आरोप है कि इसी रंजिश में चारों आरोपियों ने वापस लौटते समय उनके साथ मारपीट की। जेवर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें