दादरी (संवाद)। क्षेत्र के कचैडा गांव के समीप दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे की फोटो खींचकर ग्रुप पर डालने से एक युवक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कचैडा गांव में सचिन नागर परिवार के साथ रहते हैं। वह 21 अगस्त को गाजियाबाद के कवि नगर से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में वेव सिटी के समीप हनुमान चौक पर दो अज्ञात वाहन आपस में टकरा गए। उनकी फोटो लेकर अपने ग्रामीण ग्रुप पर शेयर कर दी। जिससे वाहन टकराने वाले लोगों को मदद मिल सके। इसके बाद वह अपने घर आ गया। उनके मोबाइल नंबर पर गांव के ही कपिल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कपिल के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।