नोएडा। सेक्टर-63 से दो किशोरी अलग-अलग जगहों से लापता हो गईं। परिजनों ने शनिवार, को गुमशुदगी दर्ज कराई है। छिजारसी गांव में किराये पर रहने वाली एक महिला की 16 वर्षीय बेटी 8 अगस्त को घर से गायब हो गई। आरोप है कि गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। आरोपित ने फोन पर धमकी दी कि वह बेटी को वापस नहीं भेजेगा। दूसरी घटना में, प्रयागराज की रहने वाली एक महिला की 17 वर्षीय बेटी 13 अगस्त से लापता है। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो