फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दलित प्रेरणा स्थल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के सामने इनोवा कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। मृतक की पहचान छतरपुर दिल्ली निवासी 45 वर्षीय फहीम इकबाल के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से दिल्ली से नोएडा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दलित प्रेरणा स्थल के सामने पीछे से आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें