फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाड़ी हटाने के विवाद में युवक पर रॉड-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अर्थकान कासा रॉयल निराला सोसाइटी निवासी युवक ने कुछ कार सवार अज्ञात लोगों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। सोसाइटी निवासी विनायक उपाध्याय का कहना है कि 25 अगस्त की रात वह आर्था मार्ट के पास खड़े थे। इसी दौरान कार सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोप है कि दो दिन पहले सोसाइटी में गाड़ी हटाने को लेकर उनका किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। वहीं कार्यवाहक प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें