दनकौर (संवाद)।
सक्का गांव के नजदीक मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सक्का गांव निवासी अमित ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान दनकौर की तरफ से तेज गति में आ रही एक स्कूली बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।