फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी।
जेवर थाना क्षेत्र में ग्राम थोरा के पुराने भट्ठे के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। रामजीत निवासी ग्राम अहमदपुर चौरोली ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 6 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे उनका बेटा योगेश मोटरसाइकिल से जहांगीरपुर से ख्वाजपुर कांटे की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक बंटी ने तेजी व लापरवाही से गलत दिशा में आकर योगेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें