ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
दुजाना गांव के मुख्य मार्ग पर माल वाहक वाहनों के अवैध रूप से खड़े होने के कारण अतिक्रमण और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर पीएम सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डीसीपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। संस्था के पदाधिकारी सुनील नागर और हरीश प्रधान ने बताया कि दुजाना गांव के मुख्य मार्ग पर आए दिन ट्रक अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बन जाती है। इसके कारण यातायात प्रभावित होता है।