ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दादरी के तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई राहुल सिंह अल्फा-1 स्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाखा में काम करता है। 25 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे राहुल घर से बाइक पर सवार होकर ऑफिस जा रहा था। जब वह अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।