ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बिरयानी विक्रेता साबिर (45) की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। साबिर बिरयानी की ठेली लेकर फेज-2 की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें पहले भंगेल सरकारी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सेक्टर-39 ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे अमान की शिकायत पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है।