फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान पर बैठे युवक व उसकी मां पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव कोंडली बांगर में घर के सामने दुकान पर बैठे युवक को लाठी-डंडे और ईंट से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव को आई उसकी मां के पैर में भी ईंट मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी क्रिश शर्मा ने बताया कि सोमवार वह अपने घर के सामने बनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान वंश, अंश, किशन और निक्की वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट शुरू कर दी। हमले में क्रिश को गंभीर चोटें आईं। जब उनकी मां बेटे को बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके पैर में भी ईंट मार दी, जिससे वह भी घायल हो गईं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें