फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से लैपटॉप और कीमती समान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा संवाद। फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में चोर दिनदहाड़े एक कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप और बैग समेत कीमती समान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ी चौखंडी की गली नंबर-5 में कंचन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले प्रियांशु सिंह के मुताबिक, 23 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो लैपटॉप और बैग गायब थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें