पीजी के पैनल में आग लगी थी जिसे फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से बुझा दिया गया सेक्टर 104
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित एक पीजी के पैनल बॉक्स में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते वहां मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में कोई चोटिल या हताहत नहीं हुआ है। रविवार रात करीब 9 बजे सेक्टर-108 स्थित पीजी में आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि बिजली के पैनल से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। उस समय पीजी के अंदर कई लोग मौजूद थे। इसके बाद पीजी में लगे आग बुझाने वाले उपकरण की मदद से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग सीमित दायरे में होने के कारण वह अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। बताया जा रहा है कि आग छोटी होने और तत्काल नियंत्रण में आ जाने के कारण इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को नहीं दी गई थी। बाद में इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर गई थी। तब तक आग बुझ गई थी। ब्यूरो