ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। खिड़की को रास्ता बनाकर घर में घुसे चोर नकदी और जेवरात समेट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। डॉ. जमशेद अली ने बताया कि उनका बेटा फिरोज जलपुरा गांव में ही अपना अलग मकान बनाकर रहता है। कुछ दिन पहले फिरोज का ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से वह अपना घर बंद कर पिता के साथ रह रहा है। इसी दौरान 23 अगस्त को चोरों ने मौका पाकर फिरोज के सूने मकान को निशाना बनाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।