दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित उमेश के मुताबिक, वह सोमवार को कस्बे के पास स्थित बिजलीघर पर अपने घर का बिजली का बिल जमा करने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले इसी कर्मचारी ने उसके पिता के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।