फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वृंदावन के लिए रवाना हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। युवाओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम गोविंदगढ़, जेवर से सनातन हिंदू एकता विशाल पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा 1 जून से शुरू होकर 4 जून को वृंदावन में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, हरियाणवी-राजस्थानी कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें